आजमगढ़ : द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव मन्दिर पर किया गया ध्वजारोहण

Youth India Times
By -
0
शिव सेवा समिति के भक्त कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र की महत्ता पर डाला प्रकाश
आजमगढ़। आज गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पावन पर्व पर नगर के प्राचीन गौरीशंकरघाट,आज़मगढ़ पर शिव सेवा समिति के भक्त कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मन्दिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद दूबे व विशिष्ट अतिथि के रूप में नव नियुक्त भाजपा के नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा सहित अन्य देश-प्रेमी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सर्वप्रथम संयुक्त रूप से झंडा फहराया गया। तत्पश्चात मुख्य युवा कार्यकर्ताओ का सम्मान करते हुए अपने विचार व्यक्त किया गया। जिसमें अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, पुजारी रमाशंकर गिरी, संजय अग्रवाल, ज्योति श्रीवास्तव, आलोक पाठक, संदीप पाण्डेय, विशाल निषाद, रजत वर्मा, कालिका पाण्डेय, युवराज, हरिओम वर्मा, संजीव निषाद, भगवती, राजेश यादव, सन्तोष सेठ, सूरज वर्मा, संजय मिश्रा, द्रौपदी गिरी, अंजलि सिंह, सीमा सैनी, राहुल जयसवाल, सौरभ पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व संयोजक पंकज पाण्डेय ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)