प्राप्त अंकों एवं ग्रेड के अनुसार ही अधिकारियों की होगी वार्षिक प्रविष्टि-जिलाधिकारी

Youth India Times
By -
0
सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों एवं राजस्व कार्याे में प्राप्त अंकों एवं ग्रेड के आधार पर अधिकारियों का होगा मूल्यांकन
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जनपद में विकास एवं राजस्व कार्याे से जुड़े समस्त अधिकारियों का सीएम डैशबोर्ड के आधार पर प्राप्त रैंकिंग के अनुसार मूल्यांकन करने तथा अधिकारियों के अधीन संचालित योजनाओं में प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त ग्रेड के अनुसार ही वार्षिक प्रविष्टि के निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि माह अगस्त से सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों एवं राजस्व कार्याे की मुख्यमंत्री कार्यालय से नियमित समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से ही मंडलीय एवं जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा भी होती है। सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों में रैंकिंग के आधार पर संबंधित अधिकारियों को जो ग्रेड प्राप्त हुए हैं। उसमें सुभाष यादव परियोजना अधिकारी नेडा ग्रेड ए, राजेश रोमन महाप्रबंधक उद्योग ग्रेड सी, सत्येंद्र सिंह उपनिदेशक कृषि ग्रेड बी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ग्रेड बी,सरिता गुप्ता उपायुक्त श्रम एवं स्वत रोजगार ग्रेड ए, रामबाबू त्रिपाठी परियोजना निदेशक डीआरडीए ग्रेड ए, उपेंद्र पाठक उपयुक्त श्रम एवं रोजगार ग्रेड बी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ग्रेड बी,डॉक्टर नंद कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी ग्रेड ए$, नरेंद्र विश्वकर्मा दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ग्रेड ए$, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रेड डी,राजेंद्र प्रसाद जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रेड डी,जिला पर्यटन अधिकारी ग्रेड ए, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ग्रेड ए, संतोष कुमार उपाध्याय बेसिक शिक्षा अधिकारी ग्रेड बी,नवीन वर्मा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड बी, नरेंद्र विश्वकर्मा पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ग्रेड डी, सहायक निदेशक मत्स्य ग्रेड ए, अनुज कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी ग्रेड ए$, देवेंद्र कुमार गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक ग्रेड बी चक्रेश केन अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ग्रेड डी,संजीव कुमार जैन जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ग्रेड ई,प्रभात कुमार सहायक श्रम आयुक्त ग्रेड डी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रेड ए$, अनुज कुमार समाज कल्याण अधिकारी ग्रेड बी, जगदीश प्रसाद वर्मा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां ग्रेड ए$, बीरेंद्र पासवान अधिशासी अभियंता सिंचाई ग्रेड सी। इसी प्रकार सीएम डैशबोर्ड के आधार पर राजस्व कार्याे में प्राप्त अंकों के आधार पर संबंधित अधिकारियों का ग्रेड इस प्रकार है। सत्यप्रिय सिंह अपर जिलाधिकारी ग्रेड बी, सुशील लाल श्रीवास्तव मुख्य राजस्व अधिकारी ग्रेड सी, मोहम्मद असलम आबकारी अधिकारी ग्रेड सी, हरविलास सचिव मंडी परिषद ग्रेड सी, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप अधिकारी ग्रेड ई, सुरेश मिश्रा जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी ग्रेड सी, विकास गौतम जिला पूर्ति अधिकारी ग्रेड ए$, विपुल कुमार सिन्हा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ग्रेड डी,दिनेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ग्रेड सी, अरविंद पांडेय परियोजना अधिकारी डूडा ग्रेड ए, खनन निरीक्षक ग्रेड डी, रमेश कुमार यादव उपायुक्त वाणिज्य एवं व्यापार कर ग्रेड बी, राकेश कुमार सिंह एआईजी स्टांप ग्रेड सी एवम् सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रेड ए है। जिलाधिकारी ने वार्षिक प्रविष्टि हेतु सीएम डैशबोर्ड के आधार पर प्राप्त अंकों एवं ग्रेडिंग को आधार बनाते हुए वार्षिक प्रविष्टि दर्ज करने का निर्देश दिए हैं।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)