आजमगढ़ : बड़ाखाना कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों का हुआ सम्मान

Youth India Times
By -
0



पुलिस कर्मियों को अधिकारियों ने परोसा भोजन
सराहनीय कार्य के लिए 280 अधिकारी/कर्मचारी गण हुए पुरस्कृत
आजमगढ़। आजमगढ़ की पुलिस लाइन में बड़ाखाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल व अन्य अधिकारी गणों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठकर खाना खाया।
बड़ाखाना पुलिस विभाग की एक परंपरा है, जिसमें सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं एवं समस्त उच्चाधिकारियों द्वारा सबसे पहले अपने जवानों को बैठाकर भोजन परोसा जाता है। यह पुलिस बल में जवानों की मेहनत के प्रति धन्यवाद ज्ञापन का प्रतीक होने के साथ-साथ पुलिस बल में आपस में टीम भावना को बल देता है एवं मनोबल को प्रोत्साहन देता है। इसके अन्तर्गत वर्ष में एक बार जिले के अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठकर खाना खाते है और उनकी समस्या सुनने के साथ उनका उत्साहवर्धन भी करते हैं। इसके अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व अन्य अधिकारी गण द्वारा अपने पुलिस कर्मियों को परोस कर खाना खिलाया गया ।
थाना मुल्यांकन प्रणाली में वर्ष 2023 विजेता क्रमशः प्रथम स्थान- थाना प्रभारी मुबारकपुर राजेश कुमार व समस्त पुलिस कर्मी, द्वितीय स्थान- थाना प्रभारी सरायमीर यादवेन्द्र पाण्डेय, तत्कालीन थाना प्रभारी सरायमीर विवेक पाण्डेय व समस्त पुलिस कर्मी तथा तृतीय स्थान- थाना प्रभारी फूलपुर शशी चन्द्र चौधरी व तत्कालीन थाना प्रभारी निहार नन्दन कुमार व समस्त पुलिस कर्मी को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ठ सीओ सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल व पुलिस कर्मी को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा जनपद के थानों एवं शाखाओं में राजकीय कर्तव्यों/दायित्यों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करने वाले 280 अधिकारी/कर्मचारी गणों को उनके किये गये सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है, जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उप-निरीक्षक, मुख्य आरक्षी,आरक्षी, होम गार्ड, फालोवर आदि को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया हैं।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक सिधारी, मुबारकपुर, देवगांव, मेंहनगर, महराजगंज, दीदारगंज, परिक्षेत्रीय साइबर थाना व कार्यालय, सरायमीर, कोतवाली, फूलपुर, बिलरियागंज, रानी की सराय के प्रभारी तथा चौकी बदरका, सिविल लाइन, मुसेपुर, सठियावं, रशीदगंज, लालगंज, इमिलिया, सेमरी, माहुल के प्रभारी तथा जनपद के सभी शाखाओं के प्रभारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)