आजमगढ़ : भारी अन्याय का सामना कर रहा है देश : प्रवीण कुमार सिंह

Youth India Times
By -
0
कांग्रेस ने निकाला भारत जोड़ो न्याय यात्रा मशाल जुलूस
आजमगढ़। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के पुरानी सब्जिमंडी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा मशाल जुलूस निकला गया गया। जो रैदोपुर तिराहे पर जाकर समाप्त हुआ। मशाल जुलूस में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यह मशाल जुलूस भारत जोड़ो न्याय यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज 14-01-2024 को मणिपुर से मुम्बई तक "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" चलायी जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलने वाली इस "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के समर्थन में सम्पूर्ण देश के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में रविवार को सायंकाल भारत जोड़ो न्याय मशाल पद-यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस समय देश भारी अन्याय का सामना कर रहा है, इसलिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली जा रही है देश मे सद्भावना, समान भागीदारी वाला और भाईचारे से भरा हो। देश एक प्रदेश मणिपुर जो लाज रहा है, देश के प्रधानमंत्री आज तक वहां लोगों के आंसू पोंछने नहीं गए। इस जुलूस में शहर अध्यक्ष नजम शमीम, प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष द्विवेदी, एआईसीसी सदस्य कौशल सिंह मुन्ना राय कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश राजभर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव , मनोज सिंह अरविंद पाण्डेय , बेलाल अहमद पूर्णमासी प्रजापति जिला महासचिव रविकांत त्रिपाठी, मुन्नू मौर्या मो आमिर, , शहजादे मिंटू युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरबहादुर यादव , हरिओम उपाध्याय, तुषार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, अहमर वॉकर, प्रमोद यादव राकेश गुप्ता, , मुन्नू , रियाजुल हसन, मिर्जा शाने आलम, मोहम्मद नदीम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)