आईटी इंजीनियर गर्लफ्रेंड का कत्ल

Youth India Times
By -
0
प्रेमी का हैरान करने वाला कबूलनामा
लखनऊ। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक आईटी कंपनी की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या उसके प्रेमी ने की है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली थी। हत्या करने वाला आरोपी भी यूपी का ही रहने वाला है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहचान वंदना द्विवेदी (26) के रूप में हुई है। वो इंदिरानगर के सेक्टर 11 में रहती थी। वहीं, उसके प्रेमी की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है। ऋषभ निगम भी जानकीपुरम विस्तार का रहने वाला है। पुणे पुलिस के अनुसार, दोनों यूपी के रहने वाले हैं, 2013 से दोनों रिलेशनशिप में थे। वंदना पुणे में इंफोसिस कंपनी में नौकरी करती थी, जबकि उसका प्रेमी यूपी में रहता था। प्रेमी ऋषभ इस बात से नाराज था कि वंदना ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था।
पुलिस ने बताया कि घटना 27 जनवरी की रात पिंपरी चिंचवड़ के हिंजवडी इलाके में एक लॉज में हुई थी। आरोपी निगम को मुंबई में पकड़ा लिया गया है। उसे आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त बापू बांगर के अनुसार, आरोपी निगम यूपी से आकर 25 जनवरी को लॉज में ठहरा था, अगले दिन वह वंदना से मिला था। शनिवार रात में इंजीनियर को गोली मारी और फरार हो गया। लॉज के सीसीटीवी फुटेज में निगम को शनिवार रात परिसर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। वंदना मूल रूप से गोंडा की रहने वाली थी। उसका परिवार इंदिरानगर में रहता है।
पुणे की पुलिस ने आरोपी ऋषभ से लंबी पूछताछ की। उसने बताया कि वह करीब दस साल से वंदना के साथ था। कुछ वक्त से वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसे लेकर कई बार विवाद हुआ। इस वजह से मिलने पुणे आया था। यहां लॉज में भी रात में विवाद होने पर वंदना को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ 25 जनवरी को लॉज में ठहरा था। अगले दिन वंदना से मिला। फिर शनिवार रात दोनों एक साथ लॉज गए। इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज जुटाई गई हैं। आरोपी आते-जाते वक्त कैमरे में कैद हुआ है। गिरफ्तारी के वक्त उससे पिस्टल भी बरामद हुई थी। उस पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)