आजमगढ़: दुष्कर्म पीड़िता के नवजात बच्चे की हुई मौत

Youth India Times
By -
0
पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी जेल में हैं बंद
आजमगढ़। अहरौला थाना के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने 14 दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। नवजात की शुक्रवार की रात मौत हो गई। दुष्कर्म पीड़िता के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को महराजगंज थाना क्षेत्र के अवघड़गंज गांव निवासी राम किशुन ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया था। युवती गर्भवती हो गई तो आरोपित ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस अक्तूबर 2023 में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला न्यायालय में चल रहा है। 13 जनवरी को दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया था। शुक्रवार की रात नजवात की मौत हो गई। दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने मौत की सूचना पुलिस को दी। अहरौला थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने से नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)