आजमगढ़: जब सादे ड्रेस में दूल्हे के सामने पहुंची पुलिस..

Youth India Times
By -
0
शादी के दिन ही घर से हो गया था फरार

आजमगढ़। जनपद की जहानागंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी बाल अपचारी को अपनी संरक्षण में ले लिया। 28 दिसम्बर को पीड़ित लड़की द्वारा थाने में तहरीर देकर शिकायत की गयी थी कि उसके प्रेमी ने शादी के नाम उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया, जब शादी का मामला तय हो गया तो जिस दिन बारात आनी थी उसी दिन फरार हो गया। मामले में पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपी मंदे बाजार में मौजूद है। सादे ड्रेस में जहानागंज पुलिस द्वारा आरोपी बाल अपाचारी को मंदे बाजार से आज दोपहर करीब 12.10 बजे अपनी संरक्षण में लेकर न्यायालय में पेश किया।
बताते चलें कि प्यार में अपनी इज्जत गंवाकर अपनों के बीच रुसवा हुई एक लड़की बीते शनिवार को इंसाफ की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। रौनापार थाना क्षेत्र निवासिनी युवती ने बताया कि जब वह अपनी बड़ी बहन की ससुराल जहानागंज गई हुई थी, तभी वहां गांव के ही एक युवक के प्यार में पड़ गई। उक्त लड़के ने प्यार के नाम पर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। बात खुलने पर लोगों ने उसकी शादी उक्त लड़के के साथ तय कर दी। 27 दिसम्बर को वह बारात लेकर आने वाला था। वह हाथों में मेंहंदी लगाकर इन्तजार करती रही, घर-परिवार में सारी रश्में सम्पन्न होती रही, लेकिन वह शादी के दिन कहीं फरार हो गया। दहेज की मांग भी सामने आई और जो दूसरी एक और बात सामने आई कि लड़के का मौसा, जो लड़की की शादी कराने के लिए वह पहले खुद लड़की से सम्बन्ध स्थापित करना चाहता था। पीड़िता के अनुसार उसने जहानागंज थाने पर गुहार लगाई लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए वह न्याय की आस में एसपी ऑफिस आई है। पीड़ित युवती ने एसपी से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)