आजमगढ़: मार्ग दुर्घटना में सफाई कर्मी की मौत, साथी घायल

Youth India Times
By -
0
ड्यूटी से घर वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर के पास शुक्रवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत हो गई। जबका उसका साथी इस हादसे में घायल हो गया। दुर्घटना के समय वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पवई थाना क्षेत्र के रज्जाकपुर गांव निवासी रामनाथ (52) फूलपुर ब्लाक के नोनियाडीह गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। वह शुक्रवार की शाम घर के लिए निकला। अपने गांव के साथी मधुवल (50) को फोन कर बाइक लेकर बुलाया था। शाम करीब छह बजे दोनों बाइक से घर के लिए निकले। फत्तनपुर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए, घायलों को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। मधुवन की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक को तीन बेटा व दो बेटी हैं, घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)