आजमगढ़: जिला मजिस्ट्रेट ने 5 अपराधियों को किया जिला बदर

Youth India Times
By -
0
गुण्डा एक्ट के अर्न्तगत की गई कार्रवाई
आजमगढ़। जनपद में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गोवध में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा 05 अपराधियों को 03 जनवरी से 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। थाना गम्भीरपुर व बिलरियागंज से 02-02, व फूलपुर से 01 अपराधी जिलाबदर किये गये है।
जिला बदर हुए 05 अपराधियों का विवरण निम्नवत है- 1. राशिद पुत्र नवी निवासी कलन्दरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़। (गोवध) 2. हनीफ पुत्र अयुब निवासी कलन्दरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़। (गोवध) 3. इसरार अहमद पुत्र स्व0 लालमुहम्मद निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।(गोवध) 4. नाजिम पुत्र फैज निवासी अलाउद्दीनपट्टी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।(गोवध) 5. मोबीन पुत्र निरखु निवासी मानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़। (गोवध)।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)