आजमगढ़ साइबर थाना की बड़ी सफलता

Youth India Times
By -
0
आनलाइन धोखाधड़ी के 24.54 लाख रूपये कराये वापस
आजमगढ़। जनपद के साइबर थाना पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आनलाइन धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित 24.54 लाख रूपये उसके खाते में वापस करवा दिये।
साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा मु0अ0सं0 45/2023 धारा 66 डी आईटी एक्ट की विवेचना की जा रही है जिसमे शिकायतकर्ता कमलेश्वर दुबे के लड़के द्वारा ऑनलाइन गैंबलिंग (सट्टेबाजी) के माध्यम से 24 लाख 54 हजार रूपये साइबर अपराधियों के विभिन्न बैंक खातो में जमा किये गए थे. मुकदमे का त्वरित निस्तारण एंव फ्रॉड हुए पैसे की रिकवरी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ एवं अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र को निर्देशित किया गया था. जिसके क्रम में निरीक्षक श्रीमती विभा पाण्डेय एवं साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए सर्विलांस एंव बैंक/मर्चेंट गेटवे के नोडल से संपर्क कर साइबर अपराधियों को ट्रेस करते हुए उनके बैंक खातों से शिकायतकर्ता कमलेश्वर दुबे के बैंक खाते में ऑनलाइन गैंबलिंग (सट्टेबाजी) में धोखाधड़ी हुए पुरे 24 लाख 54 हजार रूपये वापस कराया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)