सपा नेता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बेटा गैंगरेप में गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

गर्भपात के लिए दे रहे थे रुपयों का लालच
SP Leader arrested in Gang rape: यूपी के सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सपा नेता और खुनियांव ब्लॉक के पूर्व प्रमुख और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भाई अभी फरार है। आरोप है कि मायके के रहने वाले सपा नेता और खुनियांव ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख तौलेश्वर निषाद के बेटे अजय कुमार ने शादी करने का झांसा देकर करीब चार महीने पहले उसके साथ संबंध बनाया। उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।
बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर जबरन गर्भपात करा दिया। इसके डेढ़ महीने अजय ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बार गर्भ ठहर जाने पर पीड़िता शादी के लिए अड़ गई। 9 दिसंबर की शाम वह अजय के घर गई। अजय के पिता तौलेश्वर निषाद अपने भाई राधेश्याम के साथ उसे इनोवा गाड़ी में बैठाकर अपने दूसरे मकान पर बांसी ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
वह मायके में रहती है। सपा नेता और खुनियांव ब्लॉक के पूर्व प्रमुख तौलेश्वर निषाद, उसके बेटे अजय कुमार और भाई राधेश्याम पर दुष्कर्म कराने वाली महिला का आरोप है कि नौ दिसंबर को तौलेश्वर और राधेश्याम ने उसे गर्भपात कराने के लिए रुपये का लालच दिया। उसने इनकार कर दिया तो वे नाराज हो गए और बांसी ले जाकर दोनों ने उसके साथ रेप किया। इससे पीड़िता बेहोश हो गई। होश आने पर देखा कि घर खुला छोड़कर दोनों फरार हो गए हैं। पीड़िता के मुताबिक वह किसी तरह घर आई और लोकलाज और आरोपियों के डर से कहीं कोई सूचना नहीं दी।
जब पेट में पल रहे बच्चे की चिंता हुई तो तहरीर देने की हिम्मत जुटाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख तौलेश्वर निषाद, उसके बेटे अजय कुमार और भाई राधेश्याम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर शनिवार को बाप-बेटे को बांसी के पटेलनगर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कन्हैया लाल मौर्य ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है कि पति के साथ उसका संबंध खत्म हो चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी राधेश्याम फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)