समाधि स्थल सम्वर्द्धन हेतु एक लाख ग्यारह हजार रुपए की अवशेष धनराशि आश्रम समिति को किया सुपुर्द

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। आज सन्त बाबा सरजूदास मध्यदेशीय वैश्य अनाथाश्रम करजौली खुरहट मऊ में आयोजित कार्यक्रम में समाधि स्थल सम्वर्द्धन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त द्वारा एक लाख ग्यारह हजार रुपए की अवशेष धनराशि आश्रम समिति को सुपुर्द किया। विदित हो कि मद्धेशिया वैश्य समाज के तृतीय राष्ट्रीय धरोहर करजौली खुरहट अनाथाश्रम के जीर्णाेद्धार का पुनित कार्य गतिमान है, जिसके सम्वर्द्धन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दो लाख ग्यारह हजार रूपए धनराशि आश्रम समिति को सहयोगार्थ देने की घोषणा की थी जिसकी पहली किश्त 100000, दूसरी किस्त 111000, कुल दो लाख ग्यारह हजार रुपए आश्रम समिति को सुपुर्द किया। इस अवसर पर आश्रम, जिला, नगर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहें, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त, रामदास गुप्त, विजय कुमार गुप्त, विशेष रूप से राष्ट्रीय महामंत्री बसंत गुप्त एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डाक्टर विनोद कुमार गुप्त, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कानपुरी की गरीमामयी उपस्थिति रही।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)