BHU के पास पकड़ाया सेक्स रैकेट

Youth India Times
By -
0
पांच लड़कियों समेत कई गिरफ्तार, लड़के फरार
वाराणसी। वाराणसी में बीएचयू के पास लंका इलाके के एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुरुवार की शाम सेक्स रैकेट पकड़ा। यहां से पुलिस ने चार लड़कियों और एक लड़के को पकड़ा है। चार लड़के पुलिस की भनक लगने पर फरार हो गए। गेस्ट हाउस के संचालक को भी पकड़ा गया है। कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई हैं। पुलिस को कई दिनों से इस गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। सभी लड़कियां शहर के बाहर की हैं। एक लड़की तो यूपी के बाहर दिल्ली से यहां लाई गई थी। पुलिस अब इन लड़कियों को लाने वालों की तलाश कर रही है। लड़कियां अपना नाम पता भी ठीक ठीक नहीं बता रही हैं। बार-बार बदल रही हैं।
लंका थाना क्षेत्र में स्थित अरोमा गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट की सूचना काफी समय से पुलिस को मिल रही थी। इसी पड़ताल करने गुरुवार की शाम पुलिस टीम गेस्ट हाउस पर धमक पड़ी। पुलिस को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। इसी बीच पुलिस की भनक मिलते ही कई युवक फरार हो गए। पुलिस के हाथ पांच लड़कियां और एक लड़का लगा है। कमरों की तलाश में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं।
प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि हिरासत में ली गई सभी लड़कियां बनारस के बाहर की रहने वाली हैं। कोई दिल्ली की तो कोई अंबेडकर नगर की और कोई गाजियाबाद की खुद को बता रही है। हालांकि सभी अपना नाम पता अभी सही-सही नहीं बता रही हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस लड़कियों को बुलाने वालों की तलाश में जुटी है।
इलाके के लोगों की मानें तो आसपास के कई गेस्ट हाउस इस समय सेक्स रैकेट का बड़ा केंद्र बन गए हैं। गेस्ट हाउस और छोटे होटल संचालकों का मुख्य बिजनेस ही अब सेक्स रैकेट और कपल सर्विस से मिल रहा है। स्कूल कॉलेज के छोटे-छोटे लड़के-लड़कियां अक्सर इन गेस्ट हाउस और होटलों में आते जाते दिखाई देते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)