पंखे से लटका मिला मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान का शव

Youth India Times
By -
0
पिता ने लगाया गंभीर आरोप
गोरखपुर। संतकबीरनगर जिले में महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी पूर्वांचल की मशहूर यू-ट्यूबर का शव गुरुवार सुबह कमरे में छत के पंखें से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव नीचे उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने इस मामले में दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। बताया जा रहा कि तीन महीने से पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने पति विष्णु को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, काली जगदीशपुर निवासी यू-ट्यूबर मालती चौहान पत्नी विष्णु चौहान (30) बुधवार की देर रात कमरे में सोने चली गईं। गुरुवार की सुबह सास ज्ञानमती देवी व उनकी बहन जितना देवी ने कमरे के बाहर आवाज दी। जवाब नहीं मिला तो जंगले से झांक कर देखा तो मालती का शव लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव नीचे उतारकर बरामदे में रख दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता दीप चंद्र चौहान ने बेटी के पति विष्णु चौहान पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस विष्णु को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। यूट्यूबर मालती चौहान ने कुछ दिन पहले पुलिस को एक तहरीर दी थी। उसका आरोप था कि पति विष्णु मारता-पीटता है। बीच-बचाव करने पहुंचे अर्जुन वर्मा से विवाद किया। पुलिस इस मामले में विष्णु चौहान और नाथनगर निवासी अर्जुन वर्मा का शांति भंग में चालान कर दिया था। मालती चौहान और पति विष्णु के बीच काफी दिनों से शक को लेकर विवाद चल रहा था। मालती जहां एक लड़की से विष्णु के संबंध होने की शंका में थी। वहीं, विष्णु को मालती से एक युवक से संबंध होने शक रहता था, लेकिन तीन महीने से मामले ने तूल पकड़ लिया था। जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो चुका है। यह मामला तीन बार स्थानीय थाने पर पहुंच चुका है। इतना ही नहीं इस मामले के पटाक्षेप के लिए अन्य यूट्यूबर टीम द्वारा हस्तक्षेप किया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी थी। दिन प्रति दिन आरोप प्रत्क्षरोप चलता रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)