सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर जाकर अपने लोगों और कार्यकर्ताओं से संपर्क करें-देवेेन्द्र सिंह

Youth India Times
By -
0
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा प्रवास योजना संचालन समिति की आवश्यक बैठक पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि तथा वक्ता लोकसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रम हमारे लिए महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपना मूल्यांकन करे तथा अपना शतप्रतिशत पार्टी को देने का लक्ष्य बनाए। पार्टी की अपेक्षा है की सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर जाकर भ्रमण करते हुए अपने लोगों और कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रम उद्देश के साथ निर्धारित होते हैं। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रवास योजना संचालन समिति आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश आगामी लोकसभा को भरी मतों से जितना है। जितना भी संभव हो हमारे कार्यकर्ता नीचे तक जाएं और अधिक से अधिक वोट बढ़ाने का कार्य करें। पार्टी को अपेक्षा है की सभी बारीकी को ध्यान में रखते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाना है। हमारा ऐसा पूरा विश्वास है की आगामी लोकसभा को हम भारी मतों से जीतेंगे।

प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने अपनी बात रखते हुए कहा की हमारी बैठक का मुख्य ध्येय है की घोसी लोकसभा को भरी मतों से जीतकर भाजपा की ताकत बढ़ाई जाए। सभी कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते हुए आमजन के बीच में जाए। लोकसभा के संयोजक मुन्ना दूबे ने कहा की लोकसभा प्रवास योजना संचालन समिति की बैठक आगामी लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने बताया की पूरे प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन मात्र चौदह सीटें नहीं जीत सकी थी। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी गंभीर है भाजपा शीर्ष नेतृत्व का लक्ष्य है की आने वाले लोकसभा में भाजपा प्रदेश की सभी अस्सी सीटें जीतकर दिखाएगी। सभी कार्यकर्ता अपने वोटरों को सहेजने का कार्य करेंगे जिससे लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाया जा सके। इस अवसर पर अरविंद सिंह प्रवीण गुप्ता अखिलेश तिवारी गनेश सिंह अंकुर पाल रमेश राय अशोक सिंह रामाश्रय मौर्य कृष्ण कांत राय सुनील यादव विनय राय डा विजय के सिंह लालजी वर्मा प्रशांत गुप्ता रामप्यारे प्रजापति आकाश मल्ल अवधेश सोनकर राजू विश्वकर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)