वोटर चेतना महाअभियान की तैयारी के लिए भाजपा ने की बैठक

Youth India Times
By -
0
बूथ स्तर के साथ-साथ सभी घर पर दी जायेगी दस्तक-नूपुर अग्रवाल
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वोटर चेतना महाअभियान की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन जनपद मुख्यालय के मद्धेशिया धर्मशाला में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तथा वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य डा. धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य थोड़ा कठिन है, लेकिन हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसे संभव बनाना है। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की बैठकें जिला मुख्यालय पर आयोजित कराई जा रही हैं। इससे पहले भी भाजपा द्वारा पार्टी स्तर के कई आयोजन हो चुके हैं, भारतीय जनता पार्टी की वोटर चेतना महाअभियान को सार्थक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से इस अभियान को शत प्रतिशत धरातल पर उतारेंगे ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
उन्होेने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। भाजपा वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक कमेटी बनाएगी जिसका काम बूथ स्तर की वोटर लिस्ट को अपडेट और दुरुस्त करना होगा। इस अभियान के तहत बोगस वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से हटाने का काम भी होगा। साथ ही साथ इस अभियान के तहत नए वोटरों को वोटर आईडी बनवाने में मदद की जाएगी।इस दौरान किसी वोटर को आईडी कार्ड में कोई अशुद्धि दूर करानी हो या फिर उसे अपने डाटा को अपग्रेड करना हो तो इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद वोटरों की यह सहायता भी करेंगे । कई बार वोटर आईडी होने के बावजूद मतदाता सूची से नाम कट जाता है जिसके कारण कई लोग वोट नहीं कर पाते हैं ऐसे लोगों की भी मदद पार्टी कार्यकर्ता करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा की इन सभी अभियानों के लिए पार्टी विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम चलाएगी। इसके लिए पार्टी ने बूथ स्तर के साथ-साथ सभी घर पर दस्तक देने की योजना भी बनाई है। हालांकि इस अभियान की शुरुआत 25 अगस्त को की गई है लेकिन इस कार्यक्रम को पार्टी 2024 के चुनाव तक चलाएगी। दरसल 2024 के चुनाव को लेकर पार्टी काफी गंभीर है। इसीलिए पार्टी हर एक वोट को लेकर विशेष रणनीति बना रही है। इस अवसर पर अखिलेश तिवारी मनोज राय बजरंगी सिंह रामाश्रय मौर्य पूनम सरोज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)