महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें पीएम-एके शर्मा

Youth India Times
By -
0
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुरानी तहसील स्थित आर एस पैलेस मऊ में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह बहुत बड़ा अवसर है जिस समय मां दुर्गा के नौ रूपों को जब हम सब पूज रहे हैं उसी समय हम सभी एक ऐसे उत्सव को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं,जब देश के प्रधानमंत्री ने देश की नई संसद में सबसे पहला बिल महिला आरक्षण को पास कराकर किया। जहां मोदी-योगी की सरकार में महिलाएं बेधड़क होकर घर से लेकर ऑफिस तक संभाल रही हैं यह सब तभी संभव हो पाया जब कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर देश और प्रदेश को माफिया और गुंडा मुक्त बनाया गया। मोदी सरकार ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धुवें से बचने के लिए गैस चूल्हा मकान राशन शौचालय सभी निःशुल्क दिया है। हम उस संस्कृति को मानने वाले हैं जहां ये मान्यता है की जहां स्त्रियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। भाजपा भारत की संस्कृति की पोषक है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को सबसे अधिक नेतृत्व दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। अथक प्रयास के फलस्वरूप ही महिलाओं के आरक्षण बिल पास किया गया। साथ ही सरकार महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है। मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित जनसमूह ने दोनो हाथ उठाकर मोदी जी धन्यवाद का नारा लगाया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा की आज हमारी केंद्र तथा प्रदेश की सरकार नारी शक्ति को पूरा सम्मान देने का कार्य कर रही है। देश की आधी आबादी सशक्त होगी तो देश भी सशक्त होगा। भाजपा की सरकार में महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर लगातार कार्य किया जा रहा है। नारी शक्ति का स्वरूप है जिसको मोदी सरकार ने पहचाना और सम्मानित करने का कार्य किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने से महिलाओं की भी देश की तरक्की में हिस्सेदारी होगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अनवरत प्रगति कर रहा है। हमें गर्व है कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। बिल पास होने से महिलाओं और बहनों के सपनो को साकार करने की शक्ति भाजपा सरकार ने दी है। महिलाओं की जीवनशैली सुधारने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो संकल्प लिया था वो अब सच होता दिख रहा है।
विधायक रामविलास चौहान ने कहा की नारी शक्ति का मतलब ही सामाजिक चेतना होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू कर महिलाओं को उनका हक दिलवाया है। जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा की नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने सबसे अधिक चिंता नारी के सम्मान का किया। मोदी जी के प्रयास से आज देश में लगभग हर योजना महिलाओं के हित को ध्यान के रखकर बनाई जा रही है। पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे मोदी जी और योगी जी की सरकार ने महिलाओं को।अधिकतम योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने का कार्य किया है। इस अवसर पर गीता शाक्य योगेंद्र राय प्रवीण गुप्ता बजरंगी सिंह अशोक सिंह भरत लाल राही मीना अग्रवाल ज्योति सिंह अनिता गुप्ता कृष्णा खंडेलवाल सरोज सिंह कंचनलता पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)