देवरिया में पहले दुबे परिवार के घर गए अखिलेश

Youth India Times
By -
0
दूबे के बेटे ने कही हैरत में डालने वाली बात


देवरिया। जमीन विवाद को लेकर देवरिया के फतेहपुर गांव में दो अक्टूबर को छह लोगों की हत्या के बाद यूपी में जबरदस्त सियासत छिड़ी हुई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव देवरिया पहुंचे तो गौरीबाजार लेकर गांव तक सपाई और पुलिस ही दिखाई दी। इस बीच देवरिया नरसंहार में पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ मारे गए सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे ने अखिलेश यादव से मिलने से इनकार कर दिया। यही नहीं, खुद की जान-माल को खतरा बताते हुए सपा अध्यक्ष को रोकने के अनुरोध के साथ डीएम को लेटर भी लिख दिया। उधर, मना करने के बावजूद अखिलेश यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे जहां परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला। अखिलेश यादव ने खाली घर को देखा और वहां रखे सत्यप्रकाश दुबे और अन्य मृतकों की तस्वीरों पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह प्रेमचंद यादव के घर की ओर चले गए। दो अक्टूबर की घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की भी हत्या हो गई थी। वह सबसे पहले मारे गए थे। इसके बाद उनके समर्थकों की भीड़ ने दुबे परिवार पर हमला बोलकर तीन बच्चों समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)