बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 लोगों को लगी गोली

Youth India Times
By -
0
घटना के बाद मची भगदड़, असलहे संग दो गिरफ्तार


महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर पिता-पुत्र ने बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से एक परिवार के चार समेत 11 लोग घायल हो गए। बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर असलहे बरामद कर लिए हैं। पनवाड़ी के बैंदों गांव में रहने वाले पीड़ित ने बताया कि बेटी डिग्री की छात्रा है, जिसे दबंग युवक छींटाकशी कर परेशान करता था। इसकी शिकायत करने पर आरोपी का परिवार आगबबूला हो गया और फायर गोली चला दी। विरोध करने पर उसके पिता ने भी फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से जगदीश नारायण तिवारी, विमलेंद्र तिवारी, वंदना, प्रभादेवी के अलावा राहगीर रानी, सुशीला सगुन, व्यापारी अरमान खान, दस साल का पार्थ आठ साल का हर्ष औऱ नौ साल का कृष्णा घायल हो गए। दबंगों के इस दुस्साहस से लोग घरों में घुस गए और अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दबंगों को पकड़ लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)