आजमगढ़: भाजपा सरकार में लगातार हो रहा दलित समाज का उत्पीड़न-विश्वविजय सिंह

Youth India Times
By -
0
कांग्रेस द्वारा गोधौरा में चौपाल लगाकर भरवाया गया दलित अधिकार मांग पत्र

आजमगढ़। दलित संवाद कार्यक्रम के क्रम में जनपद के गोधौरा में आजमगढ कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार राव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह थे। चौपाल में दलित अधिकार मांग पत्र भरवाया गया। चौपाल में आजमगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह भी शामिल रहे।
अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश मे दलित वर्ग की प्रमुख मांगों की जानकारी प्राप्त कर उस पर काम करने के लिये जगह जगह चौपाल आयोजित कर दलित वर्ग के लोगों के प्रमुख मांगों की जानकारी प्राप्त कर रही है। जब से केंद्र और प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी है दलित समाज के लोगों की लगातार उपेक्षा एवं उनका उत्पीड़न हो रहा है। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दलित समाज को जो अधिकार दिये थे उसे समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है। जिसे कांग्रेस पार्टी हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी दलित समाज के लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और उन्हें उनके अधिकार दिलाने तक कांग्रेस पार्टी रुकने वाली नहीं है।
आजमगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी जब सत्ता मे रही दलित वर्ग के लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिये लगातार काम किया है। अभी और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी दलित अधिकार मांग पत्र के माध्यम से उनकी प्रमुख मांगों के संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर रही है और उनके अधिकारों को दिलाने के लिए भविष्य में उस पर काम करेगी। चौपाल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम हरिओम उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)