एक को मारी गोली, दूसरा एनकाउंटर में ढेर

Youth India Times
By -
0
छात्रा के हत्यारे बदमाशों पर गरजीं UP पुलिस की बंदूकें

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार तड़के पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया। एबीईएस कॉलेज की इंजीनियरिंग स्टूडेंट कीर्ति सिंह की जान लेने वाले जितेंद्र उर्फ जीतू को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया। जितेंद्र पर 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से आधा दर्जन लूट के ही हैं। उस पर 25000 रुपए का इनाम घोषित था। इससे पहले शनिवार शाम पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब पांच बजे मसूरी क्षेत्र में नहर पटरी पर पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई। जितेंद्र पर 12 से ज्यादा लूट के मामले और एक गैंगस्टर का मुकदमा भी था। छात्रा से लूट के मामले में फरार होने के बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

दरअसल, एनएच-9 पर उद्योग कुंज के पास लुटेरों के हमले में घायल हुई इंजीनियरिंग की छात्रा कीर्ति ( 19) की उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई थी। बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल फोन लूटने के लिए उसे ऑटो से खींचने का प्रयास किया था। सड़क पर गिर जाने से उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों ने उसका आपरेशन किया था, लेकिन जान नहीं बच सकी। हापुड़ के पन्नापुरी निवासी रविंद्र की बेटी और गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की होनहार छात्रा कीर्ति के साथ घटना 27 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे हुई थी।

वह सहेली दीक्षा के साथ घर जा रही थी। पीछा करते आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींच दिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मोबाइल फोन बदमाश के हाथ में आ गया। बदमाश मोबाइल लूटकर भाग गए थे। सहेली और ऑटो चालक ने कीर्ति को अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे पहले पिलखुवा के मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल भेजा गया। यहां रविवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)