बाल कटवाए, एक हाथ में कलावा दूसरे में पहना कड़ा

Youth India Times
By -
0
सहेली से शादी करने के लिए लड़का बन गई 12वीं की छात्रा
बहराइच। बहराइच की जो लड़की लड़का बनकर फाफामऊ की युवती से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, वह इंटरमीडिएट की छात्रा निकली। वह इस बार 12वीं में फेल हो गई थी। शनिवार को बहराइच से उसके पिता और भाई फाफामऊ थाने पहुंचे। पुलिस को बताया कि छात्रा पांच सितंबर को घर से निकली थी। उसका पता नहीं चलने पर बहराइच के एक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा की हालत देखकर उसके घरवाले भी दंग रह गए। दरअसल उसके लंबे बाल थे लेकिन प्रयागराज पहुंचने से पहले उसने अपने बाल छोटे करा लिए थे ताकि लड़कों की तरह नजर आए। उसने लड़कों की तरह कपड़े भी पहने थे। एक हाथ में कलावा तो दूसरे में कड़ा पहन रखा था। शुक्रवार रात पुलिस ने छात्रा को नारीनिकेतन भेज दिया था। उसके परिजनों को आने के बाद विधिक कार्यवाही कर उनके सुपुर्द कर दिया गया। शाम को परिजन छात्रा को लेकर बहराइच चले गए। बता दें कि बहराइच की छात्रा की फाफामऊ की युवती से फोन पर दोस्ती हुई थी। फाफामऊ की युवती फोन पर बातचीत करने वाले को लड़का समझ रही थी। बहराइच से छात्रा बीते बुधवार रात को फाफामऊ आ गई। छोटे बाल और लड़कों की पोशाक देख युवती के घरवालों ने लड़का समझकर उसे भगा दिया। वहीं उसकी सहेली सच्चाई जानकार स्तब्ध रह गई। शुक्रवार को मामला फाफामऊ थाने पहुंचा तो पुलिस ने जांच के बाद छात्रा के बहराइच में रहने वाले परिजनों को संपर्क करके बुलाया था। शनिवार को उसे ले गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)