आजमगढ़: किन्नरों का दो समूह फिर आमने-सामने, थाने में हुई पंचायत

Youth India Times
By -
0
पुलिस ने किन्नरों के समूह पर छोड़ा फैसला
जिले के दो डाक्टर लिंग परिवर्तन कर बर्बाद कर रहे हैं लोगों की जिन्दगियां-पल्लवी किन्नर


आजमगढ़। देवगाँव कोतवाली क्षेत्र के कस्बा देवगांव के किन्नरों में इलाका के बंटवारा को लेकर कुछ दिनों से चल रहा विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां किन्नरो की गुरु इजहार उर्फ रेखा निवासी बेरंमा विशंभरपुर थाना देवगांव इलाका देने में असमर्थता बता रही हैं वहीं पल्लवी किन्नर इलाका की मांग पर अड़ी हुई है। बता दें कि इजहार उर्फ रेखा किन्नर पूर्व में बेरवा विशंभर पुर की प्रधान भी रह चुकी हैं विगत कई वर्षों से क्षेत्र में घूम-घूम कर न्योछावर लेती रहती हैं, वहीं पर पल्लवी किन्नर (राजवीर सिंह पुत्र शमशेर सिंह) निवासी चेवार पश्चिम थाना देवगांव ने अपने साथी किन्नर रानी किन्नर निवासी जिउली थाना बरदह ने आरोप लगाया कि विगत एक वर्ष पूर्व उनका लिंग परिवर्तित करवा दिया गया, उस समय उन्होंने कहा कि हम तुमको कमाने खाने के लिए इलाका देंगे लेकिन हमें नहीं दिया गया, जब हमें लड़का से लड़की बनाया गया तो तब हम कहां जाएं। लिंग परिवर्तन का काम जिले जीयनपुर के दो डॉक्टरों द्वारा किया जाता है और काफी जिंदगियां बर्बाद की जाती है। इलाका बंटवारा मामले में किन्नरों के दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे। जिसमें इंस्पेक्टर देवगांव ने कहा कि आप अपने समुदाय में इसका निर्णय कर लें और इसी बात पर दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया। मजे की बात यह है कि पल्लवी किन्नर उर्फ राजवीर सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी चेवार पश्चिम थाना देवगांव चेवार गाँव के ही एक बहुत ही संभ्रात परिवार का अपने आप को लड़का बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)