आजमगढ़: सर्पदंश से विवाहिता की हुई मौत

Youth India Times
By -
0
अलसुबह हुई घटना, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’


आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर निवासी महिला को आज सुबह सांप ने डंस लिया। महिला ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। परिजन महिला को लेकर एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मनीता उम्र 26 वर्ष पत्नी राजेश निवासी ग्राम असीलपुर थाना निजामाबाद की निवासी थी। आज सुबह करीब पांच बजे महिला जब जगी और अपना पैर नीचे रखा तो उसे कुछ काटने का एहसास हुआ। जब महिला ने नीचे देखा तो वहां सांप था। वह भागते हुए परिजनों से जाकर पूरी बात बताई। परिजन उसे आजमगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पास एक दुधमंुंहा बच्चा और एक दो साल की बच्ची है। पति रोजी रोटी के लिए खाड़ी देश में रहकर काम करता है। वह एक महीना पहले से ही विदेश गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बता दें कि ससुराल पक्ष मृतका का पोस्टमार्टम के कराने के पक्ष में था तो मायके वालों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात कही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)