घोसी उपचुनाव पर शिवपाल यादव ने दिया संदेश

Youth India Times
By -
0
सुबह 11.00 बजे तक 21.57 प्रतिशत मतदान हुआ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव का मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। घोसी से बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के सामने सपा कैंडिडेट सुधाकर सिंह हैं। घोसी उपचुनाव में इण्डिया गठबंधन का टेस्ट भी होगा। ‘इंडिया’ गठबंधन ने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार उतारे हैं। इंडिया गठबंधन के कांग्रेस, वाम दलों और आम आदमी पार्टी ने न केवल समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को समर्थन दिया है, बल्कि विपक्षी एकजुटता के तहत उनके लिए प्रचार भी कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र घोसी उपचुनाव मतदान में वोटरों में खासा उत्साह दिख रहा है। बूथों पर कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह 11.00 बजे तक 21.57 प्रतिशत मतदान हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने ट्विट किया ‘मैं घोसी के सभी सम्मानित मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भय होकर बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करता हूं। आपका एक-एक मत लोकतंत्र की ताकत है। तरक्की, खुशहाली व घोसी के सर्वांगीण विकास के लिए आज अपना स्पष्ट, सार्थक, निष्पक्ष और निर्णायक मत डालने जरूर जाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)