आजमगढ़: मालगाड़ी की चपेट में आकर दिव्यांग की हुई मौत

Youth India Times
By -
0
बीती रात घर से हो गया था गायब
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’


आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन से करीब चकरोवा गांव निवासी की शव रेलवे लाइन के किनारे पाया गया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
परिजनों के अनुसार मनजीत कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से इधर-उधर चला जाता था। बीती रात खाना खाने के बाद वह सो गया। करीब 1.30 बजे रात को जब घर वालों की नींद टूटी तो वह बिस्तर पर नहीं था। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरू की तो घर से 100 मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे क्षत विक्षत हालत में उसका शव पाया गया। रात करीब 1.30 बजे के करीब आजमगढ़ से शाहगंज जाने वाली मालगाड़ी गुजरी थी। ग्राम प्रधान अमरनाथ ने स्थानीय फरिहा पुलिस चौकी को सूचित किया। मौके पर फरिहा चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचे। आरपीएफ के साथ मिलकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक 4 भाई, दो बहन थे। मृतक भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह दिमागी रूप से कमजोर था। उसका इलाज चक्रपानपुर पीजीआई में भी चल रहा था। पिता ओम प्रकाश फरिहा रेलवे स्टेशन के पास साइकिल पंचर की दुकान चलाते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)