आजमगढ़ ब्रेकिंग : खून से लथपथ मिला महिला का शव

यूथ इंडिया टाइम्स
By -
0


तरवा थाना क्षेत्र की घटना



आजमगढ़। तरवा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे खून से लथपथ एक महिला का शव पाया गया। महिला के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
सुनीता राजभर उम्र 50 वर्ष पत्नी स्वर्गीय पन्धारी निवासी करनेहुआ जनपद जौनपुर वर्तमान में अपने मायके बनगांव थाना तरवा में रहती थी। उसका कोई भाई नहीं था। वह मायके में ही रहकर खेती बारी करती थी। आज सुबह थाना क्षेत्र के रामपुर रोड पर उसका रक्तरंजित शव पाया गया। सुनीता के सिर में कई गहरे चोट के निशान हैं। देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि किसी नुकीले हथियार से उसकी हत्या की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)