आजमगढ़: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों में किया गया हवन पूजन

Youth India Times
By -
0
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल सूरज श्रीवास्तव और सांसद निरहुआ के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा द्वारा निकाली गयी बाइक रैली


आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी सेक्टर पर स्थिति मन्दिरों में हवन पूजन कर प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गयी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 हजार करोड़ की विश्वकर्मा योजना देश को समर्पित किया कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल और सूरज श्रीवास्तव संसद दिनेश लाल यादव के साथ एलईडी पर वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के सम्बोधित को सुना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल सूरज श्रीवास्तव और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा के द्वारा जिला कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई । जो जिला कार्यालय से होते हुए विवेकानन्द चौराहा से शारदा चौराहा से त्रिमूर्ति चौराहा से गांधी तिराहा से कलेक्ट्रेट होते हुए सिविल लाइंस स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ,भगवान विश्वकर्मा मंदिर में हवन पूजन कर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। सभी जनपद वासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं। आज हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। प्रति वर्ष की भांति हम सभी भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न जनसेवा के कार्य कर मनाएगें। 18 सितम्बर को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं । उनके नेतृत्व में देश उन्नति शिखर की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विश्वकर्मा योजना की सौगात देश को दी है जिसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं। इस अवसर पर लालगंज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने बड़ा गणेश मंदिर में हवन पूजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने भंवरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना किया।
इस अवसर परआजमगढ़ के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, सांसद दिनेश लाल यादव निरहूआ, घनश्याम पटेल, दुर्गा विजय यादव, देवेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय कृष्ण, दिवाकर सिंह , कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, मनोज यादव ,आदित्य राय हनुमान सिंह , अजय सिंह ,हरिवंश मिश्रा, ब्रजेश यादव,पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, ननकू राम सरोज, महेंद्र मौर्य, अवनीश मिश्रा, पूनम सिंह, बिभा बरनवाल, बबीता जसरासरिया, संतोष श्रीवास्तव, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, राजू शुक्ला, कुंदन सिंह, विनय प्रकाश गुप्त, मृगंाग शेखर सिंह, योगेंद्र यादव, उमेश गौड, मयंक श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, मनीष सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)