आजमगढ़: 33 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही

Youth India Times
By -
0
शिब्ली के पूर्व प्राचार्य सहित 7 अभियुक्त गिरफ्तार


आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के निर्देशन पर जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 28 सितम्बर को कुल 33 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के 07 अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें आज 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। 4 अभियुक्त पूर्व से जिला कारागार में निरूद्ध है, जिसका विवरण निम्नवत है-थाना कोतवाली-1.मो0 आरिफ पुत्र अब्दुल हाकिम उर्फ अबू हाकिम निवासी पठानटोला थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, 2- सलमान अंसारी (पूर्व प्राचार्य शिब्ली) पुत्र स्व0 अब्दुल हमीद वर्तमान पता 288 पहाड़पुर शिब्ली कालेज के सामने थाना कोतवाली आजमगढ़ स्थायी पता 63/75 दोदीपुर थाना कोतवाली जनपद प्रयागराज, 3. हेना पत्नी सलमान अंसारी पता उपरोक्त। उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा गिरोह बनाकर जालसाजी, धोखाधड़ी करके फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार करके सम्पत्ति हड़पने जैसी आपराधिक घटनाएं कारित की गयी है। आज 28.09.2023 को अभियुक्त सलमान अंसारी उपरोक्त को शिब्ली गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है।
थाना- देवगांव: 1. सोनू जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल निवासी नन्दापुर थाना देवगांव आजमगढ़, 2. बाले सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर निवासी कस्बा देवगांव थाना देवगाव आजमगढ़, 3. कुन्दन पुत्र दशरथ निवासी चोलापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, 4. फत्तेह बहादुर पुत्र शिवराज निवासी जोगापट्टी नन्दापुर थाना देवगांव आजमगढ़, 5. रवि प्रकाश पुत्र राजबहादुर निवासी मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ़, 6. सुनीता यादव पत्नी राजेश यादव निवासी चेवार गोवर्धनपुर थाना देवगांव आजमगढ़, 7. सुनीता जायसवाल पत्नी सुनील जायसवाल निवासी नन्दापुर थाना देवगांव आजमगढ़, 8. अफरोज पुत्र कमालुद्दीन निवासी कस्बा देवगांव थाना देवगांव आजमगढ़, 9. शेरू उर्फ नीरज यादव पुत्र राजेश यादव निवासी चेवार थाना देवगांव आजमगढ़, 10. महेश सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी कटघर लालगंज गोलाबाजार थाना देवगांव आजमगढ़।
थाना कन्धरापुर- 1. रामचेत निषाद पुत्र स्व0 मोती निषाद निवासी ग्राम भोर्रामकबूलपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, 2. अहमद उर्फ शेरु पुत्र सोहराब अहमद ग्राम नसीरपुर थाना विलरियागंज जनपद आजमगढ़ 3.मो0 आरिफ पुत्र युनुस ग्राम सारैन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, 4.विरेन्द्र निषाद पुत्र रामचेत निषाद ग्राम भोर्रामकबुलपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़, 5.इन्दल निषाद पुत्र रामचेत निषाद ग्राम भोर्रामकबुलपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़, 6. गीता निषाद पत्नी रामचेत निषाद ग्राम भोर्रामकबुलपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत है। अभियुक्तों द्वारा गोवध/पशु क्रूरता की घटना कारित की गयी है। आज 28.09.2023 को अभियुक्त 1. रामचेत निषाद 2. अहमद उर्फ शेरू पुत्र शोहराब अहमद 3. गीता निषाद पत्नी रामचेत निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना बिलरियागंज -1.सलमान पुत्र नसीम निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, 2- इबरान पुत्र इलियास निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, 3.जमशेद पुत्र अब्दुल कयूम निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, 4.अजमतुल्ला पुत्र आलमगीर निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
थाना- मुबारकपुर- 1. सलीम नट पुत्र जलील अहमद निवासी मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ (गैंग लीडर), 2. मो0 अली पुत्र जलील अहमद सा0 मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ, 3. सुरेन्द्र यादव पुत्र रामसनेही यादव सा0 मोईनाबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ, 4. सन्दीप गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र पकड़ू गुप्ता उर्फ श्यामनरायण गुप्ता सा0 करीमाबाद (मोहम्मदपुर बाबूपुर) थाना कोपागंज जनपद मऊ।
थाना फूलपुर- 1. तबरेज पुत्र हाफिज उर्फ जहूर सा0 मुडियार थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, 2. बैदुल्ला उर्फ बरतुल्लाह उर्फ राजू उर्फ लगड़ा पुत्र मुस्ताक अहमद सा0 कस्बा फूलपुर थाना फूलपुर आजमगढ़, 3.इब्राहिम उर्फ काने खाँ पुत्र मशुरुर सा0 मुडियार थाना फूलपुर आजमगढ़, 4.कलीम पुत्र जहीर सा0 मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।
थाना तरवां-1. राजू गुप्ता पुत्र त्रिवेणी गुप्ता उर्फ झिंगारी निवासी ग्राम पल्हना थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, 2. त्रिवेणी गुप्ता उर्फ झिंगारी पुत्र मद्दी गुप्ता निवासी ग्राम पल्हना थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)