आजमगढ़: गौरीशंकरघाट पर किया गया झंडारोहण

Youth India Times
By -
0
आजमगढ़। श्री शिव सेवा समिति द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस पर अतिउत्साहपूर्वक द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर गौरीशंकरघाट पर झंडारोहण विशिष्ट अतिथि के रूप में गोविंद दुबे व मुख्य अतिथि विवेक पाण्डेय समाज सेवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संचालक पंकज पाण्डेय ने कहा कि देश भक्ति और ईश्वर भक्ति का मेल भारत को विश्व गुरू बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने वीरों का वंदन कर जो देश भक्ति के जज्बा को प्रदर्शित किया है वह अविस्मरणीय है।
विशिष्ट अतिथि गोविंद दुबे ने सर्वप्रथम झंडारोहण करने के उपरांत देवो के देव महादेव को प्रणाम कर शहीदों को नमन करते हुए वर्तमान में घटित घटनाक्रम पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसी क्रम में समाज सेवी विवेक पाण्डेय ने अमर सेनानी सुभाषचंद बोस व अन्य क्रांतिकारी के विचार को आज के आधुनिक जीवन में समाहित करने का प्रयास किया। तमसा परिवार से रितेश गोयल ने बताया कि देश प्रेम को साकार करते हुए धरातल पर कैसे सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है। अधिवक्ता राहुल उपाध्याय ने कहा कि ये देश भक्ति का अद्वितीय उदाहरण आलय से देवालय तक हर घर तिरंगा सफलता की ओर गतिमान है। कार्यक्रम के संचालनकर्ता पंकज पाण्डेय ने पुनः सभी को शुभकामनाएं देते सभी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में संजय मिश्रा, कुलदीप मौर्य, सीमा सैनी, द्रौपती गिरी, विशाल निषाद, डॉ चंदन, अनुज मौर्य, बिपिन पाठक, प्रवीण चौधरी, राहुल जयसवाल, कालिका पाण्डेय, बब्लू वर्मा, अभिषेक, सूरज वर्मा ने अपने विचारों व्यक्त किये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)