आजमगढ : घोसी में सपा जीत रही, दूर-दूर तक नहीं भाजपा-शिवपाल

Youth India Times
By -
0

सपा विधायक आलमबदी के आवास पर मीडिया से रूबरू हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव
आजमगढ़। घोसी में सपा की एकतरफा जीत हो रही है। दूर-दूर तक भाजपा नजर नहीं आ रही है। उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को शहर के मातबरगंज स्थित विधायक आलमबदी के आवास पर मीडिया से कहीं।
कहा कि घोसी में फिर साइकिल ही दौड़ेगी। साइकिल छोड़ कमल पर चढ़े दारा को करारी हार मिलेगी। सपा की एक तरफा जीत घोसी उपचुनाव में हो रही है। भाजपा तो दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। घोसी की जनता इस बार खुद सपा प्रत्याशी का चुनाव लड़ रही है। इस दौरान विधायक आलमबदी आजमी, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, राजेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, सुरभान यादव, अशोक यादव, शमीम अहमद, एहसान अहमद, झीनकारी यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)