आजमगढ़: नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप पिता गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद के तहबरपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ आरोप लगाया था कि दुष्कर्म के बाद उसके पति ने बेटी को जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
तहबरपुर थाना क्षेत्र निवासिनी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते पांच अगस्त की रात उसके पति ने घर में सोई उसकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया और यह बात किसी से बताने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सुबह पीड़ित किशोरी ने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। बेटी की बात सुन मां अवाक रह गयी। उसने तहबरपुर थाना में पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद से ही आरोपित पिता फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने आरोपी पिता को नैपूरा गांव स्थित हाइवे अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच परीवीक्षाधीन-आईपीएस व तहबरपुर थानाध्यक्ष अमरिंदर सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)