आजमगढ़: हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने फूंका स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला, दिखाये काले झण्डे

Youth India Times
By -
0
आजमगढ़। पवित्र ग्रंथ रामायण का अपमान करने वाले मंदबुद्ध स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं धार्मिक संगठनों द्वारा काला झंडा दिखाकर एवं पुतला दहन कर विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य वापस जाओ वापस जाओ, जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं का नारा लगाया काला झंडा दिखाने पुतला दहन करने वालों में जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार सिंह बच्चा शिव कुमार मौर्य मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल मंडल महामंत्री जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया रामनिवास सिंह छात्र नेता महावीर सिंह मोनू सिंह जिला कार्यसमिति अवनीश चतुर्वेदी मोनू विश्वकर्मा सजीवन मौर्य चंदन तिवारी विशाल पांडे आनंद सिंह जिला मंत्री आशु तिवारी राजेंद्र कुमार पूर्व बीडीसी महेंद्र मौर्य अखिलेश मौर्य गंगा मौर्य रामवृक्ष मौर्य रघुवीर मौर्य भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)