दारा सिंह के बाद सपा को एक और झटका, पूर्व मंत्री भाजपा में होंगे शामिल

Youth India Times
By -
0
सहारनपुर। पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी अब भाजपाई होने वाले हैं। साहब सिंह सैनी सोमवार को लखनऊ में दलबल के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया। साहब सिंह सैनी सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। इसके बाद वह उत्तराखंड कर सियासत में सक्रिय हुए। अब वह एक बार फिर सहारनपुर में सक्रिय हो गए हैं। पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी भाजपा में शामिल होंगे।
गुरुवार को उन्होंने अपने सहारनपुर के पूजा एन्क्लेव स्थित अपने आवास पर समर्थकों के साथ बैठक की। जहां पर उन्होंने समर्थकों से भाजपा में जाने के निर्णय को लेकर चर्चा की। समर्थकों ने उनके इस फैसले का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने सोमवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता लेने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वह वह करीब पांच हजार से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बैठक में राजसिंह माजरा, राम कुमार, अनुज सैनी, ऋषि आहुजा, वेदपाल, हुकुम सिंह, डॉ. चंद्रपाल सैनी, प्रेमचंद सैनी, मांगेराम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)