आजमगढ़: महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Youth India Times
By -
0
कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण-रामनयन मौर्य
आजमगढ़। महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत झांकी की प्रस्तुति दी तथा वीर अमर शहीदों को नमन कर उन्हें याद किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य बताया कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। हिदुस्तान में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चलने के बाद 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य एसएन यादव ने बताया कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद भी कई दिन सैन्य संघर्ष होता रहा। इतिहास के मुताबिक दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण के कारण तनाव और बढ़ गया था। स्थिति को शांत करने के लिए दोनों देशों ने फरवरी 1999 में लाहौर में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसमें कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का वादा किया गया था। लेकिन पाकिस्तान अपने सैनिकों और अर्द्ध-सैनिक बलों को छिपाकर नियंत्रण रेखा के पार भेजने लगा। इस घुसपैठ का नाम ऑपरेशन बंद रखा। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना और भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से हटाना था। यह युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। युद्ध के दौरान 550 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और 1400 के करीब घायल हुए थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, एक्टिविटी इंचार्ज धीरेंद्र मोहन, एक्टिविटी हेड शरद गुप्ता, नमिता यादव, किशन यादव, समीक्षा राय, साधना गुप्ता, प्रगति सिंह, वैशाली सिंह, प्रीति गुप्ता, प्रेमा यादव, पद्मजा पाल, राहुल तिवारी, आदित्य मिश्रा, रोहित विश्वकर्मा, अजय यादव, रामचरण मौर्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)