आजमगढ़: दुष्कर्म की शिकार हुईं अगवा की गई दो लड़कियां

Youth India Times
By -
0

दोनों मामलों में आरोपित युवक गिरफ्तार
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिले के अहरौला एवं जहानागंज क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अगवा की गई दो किशोरवय लड़कियों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने बीते पांच फरवरी को किशोरवय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के अभयपुर ग्राम निवासी अमित पुत्र रामनवल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस विवेचना में अमित की नामजदगी गलत पाई गई और उसके स्थान पर शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना अंतर्गत रौतापुर कला निवासी दिनेश उर्फ विनेश पुत्र दयाशंकर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को क्षेत्र के खजुरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में जहानागंज पुलिस ने इसी तरह के मामले में आरोपित युवक को शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के परदेशी मोड़ से गिरफ्तार किया। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बीते एक मई को क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर ग्राम निवासी अभिषेक पुत्र रूदल के खिलाफ पुत्री को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)