फोन पर पत्नी से विवाद के बाद कांस्टेबल ने खाया जहर

Youth India Times
By -
0

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम 112 में तैनात आरक्षी का पत्नी से फोन पर बात करते समय विवाद हो गया। तकरार के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है।
आगरा के कागरौल थाना क्षेत्र निवासी केशव सिंह वर्ष 2018 बैच का आरक्षी है। वर्तमान में उसकी तैनाती यूपी 112 कुर्रा थाना क्षेत्र में है। थाने में ही बने कमरे में वह रहता है। मंगलवार की शाम को वह अपने कमरे में था। वह फोन पर पत्नी से बात कर रहा था। इसी समय किसी बात को लेकर पत्नी से तकरार हो गई। फोन पर बात करते हुए ही आरक्षी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
आरक्षी ने फोन पर बात कर रही पत्नी को भी बता दिया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद फोन काट दिया। कुछ देर बाद आरक्षी द्वारा जहर खाने की जानकारी थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को हुई। उन्होंने आनन-फानन आरक्षी को मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया। थाना पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। मेडिकल कॉलेज में आरक्षी का उपचार चल रहा है।
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरक्षी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पूछने पर आरक्षी द्वारा अभी कोई वजह नहीं बताई जा रही है। हालत अब खतरे से बाहर है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)