आजमगढ़ : दुष्कर्म व छेड़खानी के तीन अभियुक्त भेजे गए जेल

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली व मेंहनगर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म एवं छेड़खानी के दो मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बताते हैं कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरवय लड़की ने बीते दो जून को स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र के चांदपुर बच्छिनी गांव स्थित अपने ननिहाल में रहने वाला युवक पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बात का विरोध करने पर आरोपी युवक पीड़िता के साथ शादी न करने की धमकी देते हुए उसकी इज्जत से खेलता रहा। मजबूर होकर शारीरिक शोषण की शिकार किशोरी को थाने में गुहार लगानी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने चांदपुर बच्छिनी गांव में आरोपी युवक के ननिहाल में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी शुभम यादव पुत्र सभाजीत यादव जौनपुर जिले के चन्दवक थाना अंतर्गत बरडीहा गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। इसी क्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मुकामी थाने में बीते गुरुवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी किशोरवय पुत्री बीते दिनों शौच के लिए घर के सामने स्थित खेत की ओर गई थी।उसी समय क्षेत्र के नईं ग्राम निवासी अरविंद राजभर पुत्र सहंगू एवं पप्पू राजभर पुत्र मुकेश ने घात लगाकर पुत्री को पकड़ लिया और उसे नजदीक स्थित एक नलकूप में ले जाकर उसके साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर आवाज सुनकर पीड़िता की मां जब मौके पर पहुंच कर शोर मचाया तो दोनों आरोपी वादी मुकदमा को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शनिवार की सुबह आरोपी युवकों के घर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)