आज 'काला दिवस' मनाएगी भाजपा

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 में आपातकाल लगाए जाने के 48 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 'काला दिवस' मनाएगी। अभियान के तहत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।
अभियान के तहत ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ खेरागढ़ और आगरा में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैराना, मेरठ और गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 को वापस लिये जाने तक प्रभावी रहा।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब आठ घंटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। इस दौरान नोएडा में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में समीक्षा बैठक के अलावा फैक्टरी का भी लोकार्पण करेंगे।
रविवार सुबह 10:25 बजे नोएडा शिल्पहाट के पास उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। फिर सड़क मार्ग से सेक्टर-21ए के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। यहां नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)