संजय गांधी की मनाई पुण्यतिथि

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-रोशन सिंह
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनो ने कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर संजय गांधी के पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित किया।इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा स्व.संजय गांधी एक ओजस्वी एवं ऊर्जावान नेता थे।उन्होंने कांग्रेस और देश को एक मज़बूत आधार देने का कार्य किया।संजय गांधी ने देश को नई दिशा दी,युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया,उनकी तेज तर्रार शैली और दृढ़ निश्चयी सोच की वजह से वो देश की युवा पसंद थे।संजय गांधी अपनी सादगी और भाषण के लिए जाने जाते थे।उन्होंने वर्कशॉप में मारुति का डिजाइन बनाने की कोशिश की,भारत में मारुति की नींव संजय गांधी ने ही डाली थी।इस मौक़े पर दशरथ चौहान,नेहाल अख्तर बाबू, तारीक अब्बास,अभिषेक मिश्रा,प्रमोद मौर्य,फैयाज अंसारी,रमेश सिंह रामा,रीतेश गुप्ता,नेसार,दीपक गुप्ता, मोहन गुप्ता,मनोज कुमार, शिव सागर,सुनील कुमार, सेवा लाल आदि रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)