थाने में विदेशी महिला का हंगामा, भाग खड़े हुए पुलिस वाले

Youth India Times
By -
0

आने-जाने वालों ने भी झेला गुस्सा
वाराणसी। वाराणसी के मंडुवाडीह थाना परिसर में मंगलवार की शाम उस समय पुलिस और वहां पहुंचे फरियादियों को अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। अपने दो बच्चों के साथ थाने पहुंची एक विदेशी महिला ने जमकर हंगामा काटा। थाने में घुसते ही वह पुलिस वालों से उलझ गई। उसे संभलाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने कोशिश की तो उन्हें भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। यहां तक कि थाने पहुंचे कई फरियादियों को भी विदेशी महिला के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विदेशी महिला कभी थाने के अंदर तो कभी थाने के बाहर आकर लोगों से अभद्रता करती रही। अगर किसी ने उसकी फोटो लेने या वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसे दौड़ा भी लिया। उसकी परेशानी जानने के बाद पुलिस ने किसी तरह से उसे शांत किया।
बताया जाता है कि जर्मनी की रहने वाली महिला अपने दो बच्चों के साथ डायल 112 की गाड़ी से थाने पहुंची थी। गाड़ी से उतरते ही उसने हंगामा शुरू कर दिया। महिला के हंगामे की वजह जानने के लिए जो भी पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचा सभी को उसके आक्रोश का सामना करना पड़ा। कई महिला आरक्षी भी उसे समझाने की कोशिश में लगी रही लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नही थी। थाने के अंदर शिकायत लेकर पहुंची दो अन्य महिलाओं से भी उसने अभद्र व्यवहार किया।

थाने के बाहर आने-जाने वाले लोगों के साथ भी विदेशी महिला ने अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान कई पुलिस कर्मी इधर-उधर दुबक गए। काफी देर बाद उसके हंगामे का कारण पता चल सका। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि विदेशी महिला का बैग दशाश्वमेध क्षेत्र में गिर गया था। इसमें उसका पासपोर्ट, एटीम समेत कई जरूरी दस्तावेज थे। उसका आक्रोश किसी गाइड को लेकर था। उसने मुम्बई में उसे बनारस के एक गाइड के हवाले किया था।
महिला का आरोप था कि बनारस के गाइड ने उसका बैग गायब कर दिया। थानेदार ने बताया कि विदेशी महिला का बैग लावारिस हाल में दशाश्वमेध क्षेत्र में ही पुलिस को मिल गया है। बैग मंगाकर विदेशी महिला को दे दिया गया है। थानेदार ने बताया कि विदेशी महिला मानसिक तौर पर परेशान होने के कारण अजीबो-गरीब हरकतें कर रही थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)