आजमगढ़ : विधायक नफीस अहमद और पूजा सरोज विश्वविद्यालय सदस्य नामित

Youth India Times
By -
0

प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा उपवेशन में पारित प्रस्ताव पर अध्यक्ष विधानसभा ने जिले के दो विधायकों को विश्वविद्यालयों का सदस्य नामित किया है। यह सदस्य संगत अधिनियम के तहत सदन द्वारा विधिवत निर्वाचित माने जाएंगे। इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। प्रमुख सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में जिले के दो विधायकों को शामिल किया गया है। जिसमें गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए सपा के नफीस अहमद शामिल हैं। जिन्हें जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का सदस्य बनाया गया है। नफीस अहमद नगर कोतवाली क्षेत्र के रहमतनगर मुहल्ले के रहने वाले हैं। वहीं मेंहनगर पूजा सरोज को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का सदस्य नामित किया गया है। पूजा सरोज पहली बार सपा के टिकट पर मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं। वह मेंहनगर तहसील में जाफरपुर गांव की रहने वाली है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)