आजमगढ़ : नगर पालिका का राजनीतिक इतिहास सपा के सरफराज आलम के नाम

Youth India Times
By -
0

अब तक नहीं जीता था कोई समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी
आजमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष आजमगढ़ के चुनाव ने एक इतिहास रच दिया, यह इतिहास समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सरफराज आलम के नाम दर्ज हो गया। बता दें कि समाजवादी पार्टी के गठन के बाद नगर पालिका आजमगढ़ के अध्यक्ष पद पर अभी तक कोई भी समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया था। अपनी जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद व्यक्त करते हुए सरफराज आलम ने आजमगढ़ नगर पालिका की जनता का आभार व्यक्त किया।
बता दें कि मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी सरफराज आलम को विजेता घोषित किया गया। सरफराज को 13607 मत, भारत रक्षा दल के प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को 12764 और भाजपा के अभिषेक जायसवाल दीनू को 12598 वोट मिले। इस प्रकार सपा के सरफराज आलम ने 843 मतों से जीत हासिल की। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ परिषद आजमगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 14 और सभासद पद के लिए कुल 109 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जिसमें मतगणना के बाद एक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के सिर पर जीत का ताज था। भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने जिले का दौरा कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील की। पर जिले के बदले राजनीतिक समीकरण के कारण इस चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)