आजमगढ़ : एसपी ने एक सब इंसपेक्टर को किया निलम्बित, एक के खिलाफ प्रारम्भिक जांच के दिया आदेश

Youth India Times
By -
0

बिलरियागंज और रौनापार का वार्षिक निरीक्षण के दौरान कमियां पाये जाने पर की कार्रवाई
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना बिलरियागंज और रौनापार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण थाना बिलरियागंजः थाना कार्यालय के अभिलेखों (भूमि विवाद रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, बीट बुक, जन सुनवाई रजिस्टर आदि) का निरीक्षण किया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई ठीक मिली। निरोधात्मक कार्यवाही में विगत वर्ष की तुलना में प्रगति मिली। वसूली वारंट के अभियुक्तो की गिरफ्तारी न करने के कारण उप निरीक्षक मिथलेश कुमार को निलम्बित व उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की प्रारम्भिक जांच हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गुमशुदगी रजिस्टर अपडेट न करने के कारण सम्बन्धित आरक्षी मुन्शी को अर्दली रुम हेतु निर्देशित किया गया। मु0 आरक्षी मो0 सकिल व आरक्षी अनिल कुमार द्वारा 12 बोर पम्प एक्श गन को सिखलाये हुये तरिके से खोलने व जोडने के लिये पुरस्कार दिया गया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाने के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) से वार्ता कर वेतन व अन्य समस्याओ के सम्बन्ध में जानकारी की गयी।
निरीक्षण थाना रौनापारः-सलामी गार्द के उच्च कोटि के टर्न आउट हेतु पुरस्कार दिया गया। थाना कार्यालय के अभिलेखों (भूमि विवाद रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, बीट बुक, जन सुनवाई रजिस्टर आदि) का निरीक्षण किया गया। उप निरीक्षक उमाशंकर द्वारा ग्लाक पिस्टल को सिखलाये गये तरिके से खोलने जोड़ने हेतु पुरस्कार दिया गया। उप निरीक्षक उमा शंकर, हेड मोहर्रिर राजेन्द्र प्रसाद व मु0 आरक्षी दीपक कुमार को वार्षिक निरीक्षण के निमित रजिस्टर को अपडेट करने व साफ सफाई में विशेष रुचि लेने के सम्बन्ध में पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाने के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) से वार्ता कर वेतन व अन्य समस्याओ के सम्बन्ध में जानकारी की गयी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)