शादी समारोह में डांस के बाद नव दंपति ने नहर में लगाई छलांग

Youth India Times
By -
0

पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में नव दंपति ने नहर में छलांग लगा दी। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी है। परिजनों के मुताबिक पिछले साल ही शादी हुई थी। पति-पत्नी का शादी समारोह में नाच-गाने को लेकर विवाद होने की बात कही जा रही है।
माधौगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला रिशू और उसकी पत्नी आरती मल्लावां के गंजमुरादबाद निवासी साढू अतर सिंह के घर शादी में गए थे। बताया जा रहा है कि नाच-गाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद पति-पत्नी आधी रात में बाइक से घर के लिए निकल गए। जहां रास्ते में आरती ने बाइक से उतरकर शारदा नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद पति भी नहर में कूद गया।
ये देख पुल पर तैनात गार्डो ने थाने में इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को ढूंढने में जुट गई। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण दंपति का कुछ पता नहीं चल सका। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बघौली मार्ग से बिठाई पुल तक चार गोताखोरों की टीम तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)