आजमगढ़ : सपा के एजेंट को ले गई पुलिस

Youth India Times
By -
0

कई अपराधिक मुकदमे थे दर्ज, मतगणना में बनाया गया था एजेंट
आजमगढ़। आजमगढ़ के डीएवी इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सपा के एजेंट को पुलिस पकड़ ले गई। एजेंट के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी मुबारकपुर नगर पालिका की मतगणना में सपा का एजेंट बनाया गया था।
डीएवी इंटर कॉलेज में नगर पालिका मुबारकपुर, जहानागंज और आजमगढ़ शहर की मतगणना चल रही है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सपा ने एक एजेंट बनाया है। जिसके खिलाफ 467 468 420 420 कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस उसे पकड़ने गई तभी वह भागने लगा। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद सीओ सिटी उसे अपने साथ लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी  मोहम्मदपुर का पूर्व प्रधान है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)