आजमगढ़ : जिलाधिकारी ने पांच अपराधियों को किया जिला बदर

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत हत्या, गोवध, दुष्कर्म व अन्य अपराधों में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा 05 अपराधियों को 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। थाना बरदह से 02, थाना जीयनपुर से 01 व थाना सरायमीर से 02 अपराधी जिलाबदर हुए है।
जिलाबदर हुए 05 अपराधियों का विवरण निम्नवत है- 1. धीरज सरोज पुत्र श्यामबली सरोज,निवासी बकेश, थाना बरदह जनपद आजमगढ़ (दुष्कर्म), 2. आदिल पुत्र शमीम निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ (हत्या), 3. निजामुद्दीन उर्फ भरतुल पुत्र जब्बार निवासी नत्थूपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (गोवध), 4. अब्दुल रहमान पुत्र मेराज अहमद निवासी इसरौली थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ (आपराधिक), 5. इरशाद पुत्र शौकत निवासी नई बाजार थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ (गोवध) हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)