आजमगढ़ : किशोरी को अचेत कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त धराया

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। कंधरापुर पुलिस ने किशोरवय लड़की को गांव के सिवान में दबोच कर उसे अचेत कर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा धमकी देने के मामले में आरोपित एक युवक को रविवार की रात क्षेत्र के मंदुरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
कंधरापुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीते 14 मई को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि गांव के सिवान में शौच के लिए गई उसकी पुत्री को नशीली दवा सुंघाकर अचेत कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो युवकों ने पीड़िता को जुबान खोलने पर धमकी दी है। इस मामले में क्षेत्र के जमुआ हरिराम ग्राम निवासी अभिमन्यु यादव पुत्र गणेश यादव तथा यशपाल पुत्र लालचंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपित अभिमन्यु यादव को रविवार की रात मंदुरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)