मऊ : युवा मोर्चा द्वारा लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल डा0 भीम राव अंबेडकर की जयंती तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। उसी क्रम में 7 अप्रैल को युवा मोर्चा द्वारा जनपद के विभिन्न मंडलों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने नगर के बड़ी कमहरिया में श्री काली मन्दिर पर चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व अन्य जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी के विचार और इसके कार्यकर्ता आम जनमानस के हित के लिए सदैव तत्पर हैं। हमारे अभियान व कार्यक्रम भी आम नागरिकों के कल्याण के लिए ही होते हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा की चिकित्सा शिविर का कार्यक्रम युवा मोर्चा की देखरेख में जनपद के सभी मंडलों में चिन्हित स्थानों पर सफलता पूर्वक आयोजित किया जा रहा है। आज के युवा मोर्चा की टीम ही कल की भारतीय जनता पार्टी है। अनुशासित और प्रशिक्षित युवा किसी भी देश के भविष्य को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के महत्व को समझा है जिसका वर्णन वह अपने उद्बोधन में बार बार करते रहते हैं।
नरेंद्र भाई मोदी ने जबसे प्रधानमंत्री का पद संभाला है तबसे देश एक सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ चला है, धीरे धीरे अब भारत की आम जनता उस बदलाव को महाशुस कर रही है। देश में विकास का पहिया पूरी ताकत से घूम रहा है, सड़को का जाल बिछ गया है, पर्याप्त मात्रा में विद्युत सप्लाई हो रही है,किसानों को निधि सीधे उनके खाते में दी जा रही है ,हर गरीब को अपना पक्का आवास और शौचालय निःशुल्क बनवाया जा रहा है, देश में नए मेडिकल कालेज और एम्स खोले जा रहे हैं। महिलाओं के सम्मान में तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।उद्योगपतियों और व्यापारियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है। देश विदेश से निवेश की बाढ़ आ गई है जिससे युवा वर्ग को नौकरियों की उपलब्धता बढ़ेगी। इस अवसर पर संतोष सिंह कृष्ण कांत राय मयंक मद्धेशिया हेमंत राय नीरज गुप्ता विशाल चौहान प्रतीक जायसवाल राघवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)