आजमगढ़ : अपराधियों की प्रदेश स्तरीय सूची में जिले में दो माफिया शामिल

Youth India Times
By -
0

वर्तमान में दोनों सलाखों के पीछे
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने प्रदेश स्तरीय सूचीबद्ध माफियाओं की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में 64 माफियाओं का नाम शामिल है। जिसमें जिले के भी दो माफिया शामिल है। इसमें एक पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड तो दूसरा ट्रांसपोर्टर धनराज यादव हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया। दोनों माफिया वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे है। कुंटू सिंह पर जहां 75 से अधिक मुकदमें दर्ज है तो वहीं अखंड पर भी 36 से ज्यादा मुकदमें है। दोनों के नाम सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या में भी नाम सामने आया है।


अपराधियों की नकेल कसने की कवायद में प्रदेश सरकार जुटी हुई है। इसी के तहत प्रदेश सरकार ने प्रदेश स्तरीय माफियाओं की नई सूची जारी किया है। इसमें शामिल कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह 2013 में जीयनपुर चौक पर हुए पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया था। कुंटू के आपराधिक इतिहास की बात की जाए तो उस पर 75 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। इतना ही नहीं पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के प्रमुख गवाह अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या में भी कुंटू शामिल रहा है।

 वर्तमान में वह कासगंज जेल में बंद है। उसकी 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति पुलिस अब तक कुर्क कर चुकी है। जिसमें उसका महाविद्यालय व अन्य विद्यालय भी शामिल है। वहीं प्रदेश स्तर पर चिन्हित हुए दूसरे माफिया अखंड सिंह की बात की जाए तो वह भी 2013 में ही हुए ट्रांसपोर्टर धनराज यादव हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया था। उस पर तीन दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। अखंड भी लखनऊ में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में शामिल रहा है। आजमगढ़ जेल में बंद रहने के दौरान कुंटू सिंह व अखंड ने मिल कर ही अजीत सिंह के हत्या की साजिश रची थी। दोनों माफिया राजनीति में भी दखल देने का प्रयास किए। कुंटू राजनीति में तो स्वयं सक्रिय नहीं हो सका लेकिन उसके लोग कई ब्लाकों के प्रमुख पद पर तैनात रहे। वहीं अखंड की बात की जाए तो वह स्वयं एक बार व एक बार उसकी पत्नी तरवां ब्लाक के प्रमुख रहे। बसपा मुखिया से नजदीकी के चलते अखंड जेल से पैरोल पर बाहर रहने के दौरान 2017 का विधान सभा चुनाव भी बसपा के टिकट पर अतरौलिया विधान सभा से लड़ा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)